मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पूर्व पार्षद की गोलीमारकर हत्या,कुछ दिन पहले भी हुआ था हमला !

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
पूर्व पार्षद की गोलीमारकर हत्या,कुछ दिन पहले भी हुआ था हमला !

पूर्व पार्षद की गोलीमारकर हत्या,कुछ दिन पहले भी हुआ था हमला !

उज्जैन। उज्जैन में पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की उन्हें के घर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार सुबह 4 बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने गुड्डू कलीम की बंदूक से ही उनके सिर में गोली मार दी। इसके पहले हमलावरों ने घर के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे।
उधर पुलिस इस मामले में पार्षद के बेटे और उनकी पत्नी से पूछताछ कर रही है। घटना में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद का मामला भी सामने आया है। पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड की टीम भी यहां पहुंच गई है।

पहले मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी फायरिंग
इसके पहले पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम पर 4 अक्टूबर को मार्निंग वॉक के दौरान एक कार सवार ने फायरिंग की थी। इससे बचने के चक्कर में वह नाले में कूद गया था, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई थी। मामले में बुधवार रात का पुलिस ने केस दर्ज किया था और जांच में जुटी थी।

हमलावर कार से उतरा और गोली चलाने लगा
पुलिस ने बताया कि गुड्डू कलीम पुत्र वजीर खान 60 वर्ष निवासी वजीर पार्क कॉलोनी कांग्रेस का पूर्व पार्षद था। बुधवार को कलीम ने नीलगंगा पुलिस को शिकायत की थी कि वह रोजाना की तरह 4 अक्टूबर की सुबह मार्निंग वॉक कर रहा था। रूचिश्री गार्डन के समीप कार उसके सामने आकर रूकी और एक युवक उससे उतरा तथा पिस्टल से उस पर तीन फायर कर दिए। उससे के चक्कर में गुड्डू ने नाले में कूद गया था। जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। गुड्डू ने अपने एक रिश्तेदार पर हमले की शंका जताई थी। 4 अक्टूबर को हमला हुआ था। इसके बाद कलीम बुधवार को शिकायत करने पहुंचा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, इस बीच आज उसकी हत्या हो गई।

पुलिस को हत्या के परिवार के सदस्यों पर शक
पुलिस को इस बात की आशंका है कि हत्या में घर का ही कोई सदस्य शामिल है। वारदात के पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। इसके साथ ही गुड्डू कलीम की लाइसेंसी बंदूक से ही गोली मारी गई। सीसीटीवी कहां से बंद होता है और बंदूक कहा रखी है। यह सब जानकारी परिवार के सदस्य या किसी करीबी के पास ही होती है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →