मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

एसडीओपी पूजा शर्मा और टीआई उपमा सिंह ने शांति समिति की बैठक में दिए निर्देश, दुर्गा उत्सव समितियां हुई शामिल

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
एसडीओपी पूजा शर्मा और टीआई उपमा सिंह ने शांति समिति की बैठक में दिए निर्देश, दुर्गा उत्सव समितियां हुई शामिल

सागर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सानौधा थाना परिसर में थाना प्रभारी उपमा सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रहली एसडीओपी पूजा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में दुर्गा उत्सव के आयोजन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। एसडीओपी पूजा शर्मा और थाना प्रभारी उपमा सिंह ने समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों को त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ आयोजन करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में सभी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय और सहयोग पर जोर दिया।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →