मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

चप्पल तलाशने नदी में उतरा 12 साल का जोगेंद्र, तेज बहाव में बहा; तीन दिन बाद डैम के पास मिला शव

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
चप्पल तलाशने नदी में उतरा 12 साल का जोगेंद्र, तेज बहाव में बहा; तीन दिन बाद डैम के पास मिला शव

चप्पल तलाशने नदी में उतरा 12 साल का जोगेंद्र, तेज बहाव में बहा; तीन दिन बाद डैम के पास मिला शव

मड़खेड़ा गांव में हादसे के बाद पसरा मातम, एसडीईआरएफ की टीम ने लगातार तीन दिन चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सागर। खुरई के मालथौन थाना क्षेत्र की नोनिया पुलिस चौकी अंतर्गत मड़खेड़ा गांव में जामुनी नदी में बहने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा नदी में अपनी चप्पल तलाशने के लिए उतरा था, इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी में बह गया। घटना के बाद एसडीईआरएफ की टीम ने लगातार तीन दिनों तक उसकी तलाश की। रविवार 6 सितंबर की सुबह बच्चे का शव नदी के डैम के पास बरामद हुआ।

मड़खेड़ा निवासी जोगेंद्र लोधी (12) 4 सितंबर की शाम धामोनी रोड पर बने जामुनी नदी के पुल के पास मौजूद था। इसी दौरान उसकी एक चप्पल नदी के पानी में बह गई। जोगेंद्र चप्पल निकालने के लिए नदी में उतर गया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह संभल नहीं सका और बह गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।

सूचना मिलने पर सागर से एसडीईआरएफ की टीम शुक्रवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की। हालांकि, अंधेरा अधिक होने के कारण रात में रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।

अगले दिन 5 सितंबर की सुबह टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी के पुल से लेकर आसपास के क्षेत्र में पूरे दिन तलाश की गई, लेकिन जोगेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला। नदी में तेज बहाव और गहराई अधिक होने के चलते रेस्क्यू टीम को तलाशी अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इसके बाद रविवार 6 सितंबर की सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने एक बार फिर नदी और डैम के आसपास तलाशी शुरू की। टीम नदी के बहाव वाले हिस्सों के साथ डैम के आसपास के क्षेत्र को भी खंगाल रही थी। इसी दौरान पुल से करीब एक किलोमीटर दूर डैम के पास जोगेंद्र का शव दिखाई दिया। टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला।

रेस्क्यू अभियान में हवलदार भागवती पटेल के साथ प्रयास तिवारी, जितेंद्र पटेल, मुकुल यादव और राकेश डागोर शामिल रहे।

हादसे के बाद जोगेंद्र के परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, 12 वर्षीय बच्चे की मौत से पूरे मड़खेड़ा गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →