मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS इधर से इधर

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS इधर से इधर

MP: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS इधर से इधर

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पहला बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन करते हुए अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजोरा से गृह और अजीत केसरी से वित्त विभाग का दायित्व वापस ले लिया है।

राजोरा को उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास के साथ जल संसाधन और परिवहन विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। जबकि, केसरी को संचालक आदिम जाति अनुसंधान विकास संस्थान, अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के साथ विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रोशन कुमार सिंह को संचालक जनसंपर्क बनाया 

प्रमुख सचिव ऊर्जा तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा संजय दुबे को प्रमुख सचिव गृह और रोशन कुमार सिंह को संचालक जनसंपर्क बनाया गया है। देर रात 12 आइएएस अधिकारियों के तबादले

मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात 12 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास एसएन मिश्रा को कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी अब प्रमुख सचिव सहकारिता होंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा। उनके स्थान पर वाणिज्यिक कर विभाग का दायित्व अब अमित राठौर देखेंगे, जिन्हें राजस्व मंडल ग्वालियर से वापस बुलाया गया है।

मनीष सिंह को वित्त विभाग का दायित्व

जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह को वित्त विभाग का दायित्व दिया गया है। वहीं, प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तरुण कुमार पिथोड़े अब संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण होंगे। उनके पास राज्य भंडार गृह निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। उपसचिव गुंचा सनोबर को अपर आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर अतिरिक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल शीला दाहिमा को उप सचिव सहकारिता विभाग और उप सचिव सहकारिता प्रताप नारायण यादव को प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम पदस्थ किया गया है।

अजीत केसरी पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजातीय विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर अशोक बर्णवाल इन विभागों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। वहीं, फ्रैंक नोबल ए आयुक्त नगर निगम भोपाल अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।

एक सूची और जल्द आएगी

सूत्रों को कहना है कि आइएएस अधिकारियों के तबादले की एक और सूची जल्द आएगी। इसमें मंत्रालय के कुछ अधिकारियों के साथ कलेक्टर, कमिश्नर, अपर कलेक्टर सहित कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों के तबादले होंगे। दरअसल, प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी मनीष रस्तोगी, मनीष सिंह, नीरज वशिष्ठ से लेकर कुछ अधिकारी पदस्थापना की प्रतीक्षा में हैं। उधर, चुनाव आयोग ने प्रदेश सरकार से 31 जनवरी तक ऐसे अधिकारियों को स्थानांतरित करने के लिए कहा है, जिन्हें मैदानी पदस्थापना में 30 जून 2024 तक एक स्थान को पदस्थ रहते हुए तीन वर्ष हो गए हैं। इसका प्रतिवेदन मुख्य सचिव को 31 जनवरी तक चुनाव आयोग को भेजना है।

आशुतोष प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ

भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के अधिकारी आशुतोष प्रताप सिंह की सेवाएं गृह विभाग ने जनसंपर्क विभाग से वापस ले ली हैं। वे संचालक जनसंपर्क थे। उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्त अधिकारी अंशुमान सिंह के स्थान पर भी नई पदस्थापना की जाएगी।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।