मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

गुरु पूर्णिमा के पूर्व जैन मिलन भगवानगंज शाखा द्वारा किया गया मंगलगिरी पर पौधा रोपण

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
गुरु पूर्णिमा के पूर्व जैन मिलन भगवानगंज शाखा द्वारा किया गया मंगलगिरी पर पौधा रोपण
Sponsor Ad

गुरु पूर्णिमा के पूर्व जैन मिलन भगवानगंज शाखा द्वारा किया गया मंगलगिरी पर पौधा रोपण

सागर। जैन मिलन भगवानगंज शाखा द्वारा गुरुपूर्णिमा के पूर्व पूज्य आचार्य भगवन विद्यासागर जी महराज की स्मृति में मंगलगिरि तीर्थ क्षेत्र पर पौधा रोपण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लीगल राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुश्री जैन शामिल हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री कमलेंद्र जैन ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया,कार्यकारी अध्यक्ष संजय शक्कर, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद भाई जी राष्ट्रीय संयोजिका ममता जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
पौधा रोपण के पूर्व उपस्थित शाखा की सभी सदस्यों ने जिनालयों की वंदना कर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 51 पौधे रोपित किए व उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
पौधा रोपण उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुश्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि मैं मातृ शक्ति से अपील करती हूं कि पर्यावरण को बचाने और उसके संरक्षण के लिए मातृ शक्ति आगे आएं क्योंकि मातृ शक्ति जब किसी कार्य के लिये संकल्पबद्ध होती है तो संकल्प प्राप्ति के लिए प्राण प्रण से जुट जाती हैं वर्तमान परिस्थितियों में गर्मी का पारा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, इसके लिए आवश्यक है कि हम सब लोगों को मिलकर हरित क्रांति लाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं क्योंकि मनुष्यों का जीवन चक्र प्रकृति पर निर्भर करता है।अगर प्रकृति का संतुलना बिगड़ा तो मानव जीवन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। पेड़ों को काटने से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है, पेड़ लगाकर ही प्रकृति का संरक्षण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में श्री कमलेंद्र जैन ने भी सारगर्भित उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संयोजिका ममता जैन ने किया। कार्यक्रम में वर्षा जैन, क्षमा जैन,अलका जैन सुनीता पड़वार,दीपशिखा जैन,सपना जैन नीलम जैन,मंजू जैन,हिमांशी जैन,चेतना जैन,शिल्पी जैन,स्वेता जैन,वंदना जैन,सहित पदाधिकारी सदस्या उपस्थित रहीं।

खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।