मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी मार्लेना

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी मार्लेना

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी मार्लेना

नई दिल्ली। आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर विधायकों की सहमति बनी। आतिशी 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

गोपाल राय ने आतिशी के नाम का ऐलान करते हुए कहा- उन्होंने कहा कि हमने विषम परिस्थियों में ये फैसला लिया है। केजरीवाल की ईमानदारी पर कीचड़ उछाला गया। जनता जब तक उन्हें नहीं चुनती, वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “जिसके परिवार ने आतंकी अफजल गुरु के लिए लड़ाई लड़ी, उसे आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया। भगवान दिल्ली की रक्षा करे। दिल्ली के लिए आज बहुत दुख का दिन है।”

आतिशी के सीएम बनने के बाद अब केजरीवाल शाम 4:30 बजे उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपेंगे। नई सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। दिल्ली सरकार 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, “अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →