अपनी पैतृक मिट्टी से जुड़ा रिश्ता निभाने पंजाब जाएंगे मनी सिंह गुरोन, गांव की बेटी के कन्यादान में करेंगे सहयोग
सागर से मालवा एक्सप्रेस में बैठकर दिसंबर में पहुंचेंगे भारतला गांव, जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में निभाएंगे सहयोग की जिम्मेदारी
सागर। इंसान चाहे अपने गांव से कितनी भी दूर क्यों न चला जाए, अपनी मिट्टी और अपने लोगों से उसका रिश्ता कभी खत्म नहीं होता। खासकर उस गांव से, जहां उसकी जड़ें जुड़ी हों। इसी अपनत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनी सिंह गुरोन (MSG) एक बार फिर कन्यादान के लिए आगे आए हैं।
देवउठनी एकादशी के बाद शुरू हुए शादी-विवाह के सीजन में मनी सिंह गुरोन ने अपने पैतृक गांव भारतला की एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहयोग करने का निर्णय लिया है। इसके लिए वे दिसंबर में सागर से मालवा एक्सप्रेस के जरिए पंजाब रवाना होंगे। वे लुधियाना जिले की समराला तहसील स्थित अपने पैतृक गांव भारतला पहुंचकर बेटी के विवाह में कन्यादान कर आर्थिक एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
यह केवल किसी बेटी की शादी में आर्थिक मदद करने की पहल नहीं, बल्कि अपनी जन्मभूमि से जुड़े रिश्ते और गांव के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भाव भी है। जिस गांव की मिट्टी से उनका रिश्ता जुड़ा है, उसी गांव की एक बेटी के जीवन के नए सफर में वे अपना योगदान देने जा रहे हैं।
वर्ष 2023 में भी मनी सिंह गुरोन ने सागर में लाखों रुपये का कन्यादान कर जरूरतमंद परिवारों की मदद की थी। अब एक बार फिर उनका यह प्रयास बताता है कि उनके लिए समाजसेवा केवल एक अवसर नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनने का संकल्प है।
बेटी किसी एक परिवार की जिम्मेदारी नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है। जब किसी बेटी के विवाह में आर्थिक परेशानी आड़े आती है, तब समाज के सक्षम लोगों का आगे आना ही सच्ची इंसानियत है।
सागर से पंजाब तक मालवा एक्सप्रेस का यह सफर केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि अपनी पैतृक मिट्टी से जुड़े रिश्ते को निभाने और एक बेटी की खुशियों में सहभागी बनने की भावनात्मक पहल है।








