मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

25 पशुओं को शहर से बाहर शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
25 पशुओं को शहर से बाहर शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई

25 पशुओं को शहर से बाहर शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई

सागर। सागर नगर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेयरियों को शहर से बाहर विस्थापित करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है जिसके तहत् गुरुवार को डेयरी विस्थापन दल द्वारा मोहननगर वार्ड स्थित सौरभ साहू की डेयरी के 25 पशुओं को नगर निगम के वाहन द्वारा डेयरी विस्थापन स्थल रतौना शिफ्ट किया गया । कुल 25 पशु शहर से बाहर शिफ्ट किये गये।
मुख्य मार्गों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश- नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने डेयरी विस्थापन दल को निर्देश दिये हैं कि शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा रूप से घूम रहे पशुओं को पकड़़कर गौशाला में बंद कराने की कार्रवाई तेज करें तथा पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर की डेयरियों के विस्थापित होने के बाद पुनः डेयरी संचालित होने की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल पशुओं को जप्त करने की कार्रवाई करें । सभी वार्ड इंजीनियर, सफाई दरोगा एवं कर संग्राहक अपने -अपने वार्डाे में निरीक्षण करें तथा डेयरी संचालित होने की जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई करें। कार्रवाई के दौरान शिवनारायण रैकवार ,राजू रैकवार सहित डेयरी विस्थापन दल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →