मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बाजार में महिला के साथ लूट, नशीला पदार्थ सूंघाकर जेबरात ले उड़े बदमाश

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
बाजार में महिला के साथ लूट, नशीला पदार्थ सूंघाकर जेबरात ले उड़े बदमाश

बाजार में महिला के साथ लूट, नशीला पदार्थ सूंघाकर जेबरात ले उड़े बदमाश

सागर। कोतवाली थाना अन्तर्गत कटरा बाजार में एक महिला से 2 बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने लेकर फरार हो गए, मामलें की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध नजर आए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सूबेदार वार्ड भरका निवासी मीराबाई चौधरी ने थाने में शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 1 बजे घर से कटरा बाजार सामान लेने गई थी। सामान लेने के बाद करीब 2.30 बजे कटरा मस्जिद के पीछे रोड पर खड़े आटो में घर आने के लिए बैठ गई। उसी समय दो अज्ञात लड़के भी आकर आटो में बैठ गए। उन्होंने मेरे मुंह के सामने एक कागज सा कुछ फैलाया, उसके बाद मैं बेहोश सी हो गई। इसके बाद राधा तिराहा के आगे पेट्रोल पंप के सामने रोड पर आटो पहुंचा।

तभी मुझे होश आया तो मैंने आटो वाले से बोला कि मुझे कहां ले जा रहे हो। तब आटो वाले ने मुझसे 20 रुपए मांगे तो मैंने उसे 20 रुपए दे दिए। इसके बाद उक्त दोनों लड़के भी आटो से उतरकर रेलवे पुल के तरफ जाकर पुल के नीचे खड़े आटो में बैठकर चले गए। आटो वाला भी मुझे उतारकर चला गया। इसी दौरान मैंने अपने हाथ देखा तो चूड़ियां गायब थी। गले में पहनी सोने की 24 गुरिया की माला, एक अंगूठी आदि गहने गायब थे आटो में बैठे दो लड़के ही मेरी सोने की चूड़ियां, अंगूठी, टॉप्स और माला लेकर भागे हैं। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

कमरा फुटेज में नजर आए संदिग्ध शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान कटरा बाजार और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। कैमरे में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं जो महिला को अपने साथ ले जा रहे हैं। पीड़ित महिला ने भी उक्त संदिग्धों की पहचान की है। जिसमें एक लडका लाल रंग की शर्ट और दूसरा लडका सफेद रंग की शर्ट पहने था पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हैं।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →