मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP News: 17 दिन बाद पकड़ा गया बण्डा शराब कांड का मुख्य आरोपी मनीष लोधी!

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
MP News: 17 दिन बाद पकड़ा गया बण्डा शराब कांड का मुख्य आरोपी मनीष लोधी!

17 दिन बाद पकड़ा गया बण्डा शराब कांड का मुख्य आरोपी मनीष लोधी!

सागर। 41 मौतों के बाद 30 हजार का इनामी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 6 सितंबर को सामने आए बण्डा जहरीली शराब कांड के बाद से फरार चल रहे मनीष की 23 सितंबर तड़के मालथौन के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर पुलिस से मुठभेड़ हुई।

पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में मनीष के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी आशीष साहू भी घायल हुआ। मौके से 2 देशी कट्टे, 5 कारतूस और बेसबॉल डंडा बरामद किया गया।

इस मामले में अब तक सामने आए आंकड़ों ने पूरे जिले को हिला दिया—41 मौतें, बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और कई पीड़ितों की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की शिकायत सामने आई। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच में यह सामने आना बाकी है कि जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े थे और इसकी सप्लाई से लेकर बिक्री तक किसकी क्या भूमिका थी।

17 दिन तक फरारी के बाद हुई गिरफ्तारी ने कई सवाल भी खड़े किए हैं—इतने बड़े शराब कांड के मुख्य आरोपी तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच सकी और वह इतने दिनों तक कहां छिपा रहा?

मिली जानकारी के मुताबिक

आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर जिस बैंक खाते का इस्तेमाल शराब कारोबार के लिए कर रहा था, वह किसान गोल्ड कार्ड खाता है. इस खाते की लिमिट महज 8.50 लाख रुपए है. इसके बावजूद मार्च से 15 सितंबर के बीच खाते से करीब 2 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ. खाते के स्टेटमेंट में खेती से जुड़ा प्रमुख खर्च केवल 4,082 रुपए की फसल बीमा कटौती दिखाई देती है. इसके उलट आबकारी विभाग और शराब कारोबार से जुड़े अन्य लेनदेन में बड़ी रकम सामने आई है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →