हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन 2 अगस्त को सागर आएंगे, दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
सागर। मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष का 2 अगस्त को सागर आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जैन समाज द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में उनके सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वे शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे मोतीनगर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे भाग्योदय ट्रस्ट एवं जैन समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित होगा।
सायं 4 बजे धर्मश्री स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भूमि पूजन कार्यक्रम में वे सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात सायं 5 से 6 बजे तक गुरुद्वारा परिसर में सिख समाज द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।
शाम 6:30 बजे मकरोनिया स्थित दीनदयाल नगर के राम दरबार परिसर में भाजपा नेता संजीव दुबे के नेतृत्व में स्वागत एवं सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उन्हें सफल बनाने की अपील की है।


