कलेक्टर प्रतिभा पाल ने राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह आश्रम शाला गढ़ाकोटा का किया निरीक्षण,

0

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह आश्रम शाला गढ़ाकोटा का किया निरीक्षण,

 

 व्यवस्थाओं का लिया जायजा, क्षमता अनुसार शत-प्रतिशत सीटें भरने के दिए निर्देश

सागर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल ने रहली विकासखंड के गढ़ाकोटा स्थित जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह आश्रम  का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, आवास, भोजन और शिक्षा की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया।
कलेक्टर श्रीमती पाल ने आश्रम शाला में स्वीकृत क्षमता के अनुरूप बच्चों के प्रवेश की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अनुविभागीय अधिकारी एवं आश्रम अधीक्षक को कड़े निर्देश दिए कि संस्था की क्षमता के अनुसार शत-प्रतिशत सीटों पर नियमानुसार प्रवेश सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र छात्र-छात्राओं तक पूर्ण रूप से पहुँच सके।

बच्चों से सुना पहाड़ा, दी शाबाशी; भोजन की गुणवत्ता के लिए स्टोर रूम में परखा सूखा अनाज

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पाल ने कक्षा में जाकर बच्चों से संवाद किया और उनसे पहाड़े सुने। बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक सटीक उत्तर देने पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शाबाशी दी और मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब खेलो और मन लगाकर पढ़ाई करो और निरंतर आगे बढ़ो।
आश्रम के भोजनालय और स्टोर रूम का विशेष रूप से अवलोकन किया। उन्होंने स्टोर रूम में रखे सूखे अनाज जैसे दाल, चावल, गेहूं आदि और अन्य सामग्री की गुणवत्ता तथा स्वच्छता को स्वयं परखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के लिए केवल उच्च गुणवत्ता एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री का ही उपयोग किया जाए और भण्डारण में स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन हो।कलेक्टर ने एसडीएम एवं छात्रावास अधीक्षक को निर्देशित किया कि क्षेत्र के जनजातीय एवं पात्र बच्चों को चिन्हित कर आश्रम शाला में शत-प्रतिशत सीटें तुरंत भरी जाएं।

संस्था परिसर में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अध्ययन कक्षों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं को ऐसे ही दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

आश्रम में निवासरत बच्चों की नियमित उपस्थिति दर्ज करने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक एवं आवासीय आश्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर आश्रम शालाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ  विवेक केवी, एसडीएम कुलदीप पाराशर, छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here