भोपाल–खजुराहो के बीच चलेगी एक और ट्रेन, सांसद वीडी शर्मा के प्रयासों को मिली सफलता
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भोपाल और खजुराहो के बीच जल्द ही एक और नई ट्रेन का संचालन शुरू होगा। इस संबंध में सांसद वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि लंबे समय से भोपाल और खजुराहो के बीच अतिरिक्त रेल सेवा की मांग की जा रही थी। नई ट्रेन शुरू होने से खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़ सहित बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी भोपाल तक बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन, व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात है। नई ट्रेन के संचालन की तिथि और विस्तृत समय-सारिणी रेलवे द्वारा शीघ्र जारी की जाएगी।


