बम्हौरी रेन्गुआ ग्राम में वैज्ञानिको ने कोविड वेक्सिन का टीका लगवाकर जागरूकता का संदेश दिया।

0
36

बम्हौरी रेन्गुआ ग्राम में वैज्ञानिको ने कोविड वेक्सिन का टीका लगवाकर जागरूकता का संदेश दिया।

सागर-

आज दिनांक 01.04.2021 को कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ0 के.एस. यादव एवं वैज्ञानिक डा ममता सिंह आदि ने बम्हौरी रेन्गुआ उपस्वास्थय केन्द्र में कोविड वेक्सिन का टीका लगवाया। साथ ही उपस्वास्थ केन्द्र की सी.एच.ओ. कुमारी अंजु त्रिपाठी, मती रन्जना अवस्थी (ए.एन.एम), मती भावना सिंह ठाकुर आशा कार्यकर्ता पूरी महिला टीम ने टीकाकरण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन कर रही है। केवीके वैज्ञानिकां स्वास्थय अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ तथा पंचायत के सहायक सचिव  राजेन्द्र, आदि ने आपसी सामन्जस्य से पूरे क्षेत्र में कोरोना का टीका बिना डर के लगाने हेतु सघन सम्पर्क कर जन – जन से जन – जन तक की अवधारणा तथा के एम ए, व्हात्सप्प  एवं अन्य प्रसार तकनीकी का उपयोग कर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। बी.एम.ओ डॉ  आनन्द दास शर्मा एवं कुमारी अंजु त्रिपाठी ने बताया कि एक अप्रैल से अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगो को केन्द्र पर निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए केन्द्र पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी कार्ड आदि लेकर आना है। इस मौके पर पीतल फैक्ट्री से चंद्रकान्ता पांडे, धर्नुधारी सिंह राजपूत, गुलाब सिंह, मधुलिका अवस्थी आदि ने लगभग 50 लोगो से अधिक लोगो ने कोविड का टीका लगवाया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डा के.एस. यादव ने उपस्वास्थ केन्द्र बम्हौरी रेन्गुआ में सेनेटाईजर, मास्क एवं सोडियम हाईपोक्लोराड आदि की व्यवस्था की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here