तेरहवीं से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

0

तेरहवीं से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेरहवीं कार्यक्रम से घर लौटते समय कड़ता जंगल स्थित पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला….
सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना कड़ता जंगल स्थित पुलिया के पास की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, नारायणपुर निवासी लखन गौड़ अपनी ससुराल ग्राम बलेह में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह रात करीब 10 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कड़ता पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रहली अस्पताल भेजा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
रहली अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. संदीप असाटी ने बताया कि डायल-112 द्वारा एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसकी पहचान लखन पिता मुरली गौड़, निवासी नारायणपुर के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
रहली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच के साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here