दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सागर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने डाला डेरा

सागर / दतिया, 26 जुलाई 2026

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को जिताने के लिए सागर शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने दतिया में डेरा डाल रखा है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव एवं उपचुनाव में सेक्टर प्रभारी अमित राम जी दुबे द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। गली-गली जाकर, नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक् जीतू पटवारी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा से पालन किया जा रहा है।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि दतिया में मतदाताओं में भारी उत्साह है और मतदाता कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की बात कर रहे हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आपसी फूट के कारण असहज महसूस कर रहे हैं।

सेक्टर प्रभारी अमित राम जी दुबे ने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा की करारी हार होगी। भाजपा के राज में राम मंदिर का मुद्दा, ईवीएम में गड़बड़ी, सत्ता हथियाने के लिए NEET पेपर लीक प्रकरण, उज्जैन में महाकाल मंदिर के आसपास भाजपाइयों द्वारा जमीनों की खरीदी तथा पेट्रोल-डीजल और खाद-बीज न मिलने से जनता परेशान है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हीरालाल चौधरी, अरविंद ठाकुर, पीयूष अवस्थी, गोविंद लोधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here