देवरी नगर पालिका में 6 एल्डरमैन मनोनीत, पत्रकार भूपेंद्र सिंह ठाकुर समेत कई समाजसेवियों को मिली जिम्मेदारी
देवरी कलां। मध्य प्रदेश शासन द्वारा देवरी नगर पालिका परिषद में छह एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं। मनोनीत सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र सिंह ठाकुर का नाम भी शामिल है। उनके मनोनयन से पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों में खुशी का माहौल है।
भूपेंद्र सिंह ठाकुर लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से देवरी विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी निष्पक्ष लेखनी और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ नगर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में मिलेगा।
मनोनयन की जानकारी मिलते ही पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने भूपेंद्र सिंह ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नगर पालिका परिषद देवरी में जिन छह लोगों को एल्डरमैन मनोनीत किया गया है, उनमें मनोज स्वामी (वार्ड 9, महाकाल वार्ड), भूपेंद्र सिंह (वार्ड 15, झुनकू वार्ड), नीलेश रैकवार (वार्ड 15, झुनकू वार्ड), संजय गुप्ता (वार्ड 3, शास्त्री वार्ड), शशिभूषण श्रीवास्तव (वार्ड 12, सुखचैन वार्ड) तथा खेमचंद्र अहिरवार (वार्ड 9, कोशल वार्ड) शामिल हैं।
नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि सभी नवनियुक्त एल्डरमैन नगर के विकास, जनहित के कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


