MP के एक किले से 500 साल पुरानी 3 हजार किलो की तोप लूट ले गए 40 से ज्यादा बदमाश

0

MP के एक किले से 500 साल पुरानी 3 हजार किलो की तोप लूट ले गए 40 से ज्यादा बदमाश

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से 500 साल पुरानी अष्टधातु की करीब 3 हजार किलो वजनी तोप चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 40 से ज्यादा हथियारबंद बदमाश गार्ड को धमकाकर तोप ले गए। पुलिस को इस वारदात में अंतरराष्ट्रीय एंटीक तस्कर गिरोह के शामिल होने की आशंका है।

पूरा मामला…

शिवपुरी जिले के सिंधिया कालीन ऐतिहासिक नरवर किले से करीब 500 साल पुरानी अष्टधातु की तोप लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। यह वारदात 15 और 16 जुलाई की दरमियानी रात हुई, जब 40 से अधिक हथियारबंद बदमाश किले में घुस आए। बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को धमकाया और करीब 3 हजार किलो वजनी तोप अपने साथ ले गए।
पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पहले से पता था कि तोप कहां रखी है और उसे उठाने के लिए कितने लोगों की जरूरत होगी। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग योजना बनाकर किले पहुंचे। मामले में अंतरराष्ट्रीय एंटीक तस्करी गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि नरवर किला सिंधिया राजवंश की ऐतिहासिक धरोहर है। इस घटना के बाद किले में अब 13 ऐतिहासिक तोपें ही बची हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले किले और आसपास संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखी गई थीं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तोप की तलाश के साथ तस्कर गिरोह के एंगल से भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here