2018 के चर्चित गोलीकांड में बड़ी सफलता, फरार आरोपी 8 साल बाद गिरफ्तार

0

2018 के चर्चित गोलीकांड में बड़ी सफलता, फरार आरोपी 8 साल बाद गिरफ्तार

सागर। वर्ष 2018 में कांग्रेस नेता दुष्यंत बुंदेला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में  मोतीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब आठ वर्ष बाद मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि मोतीनगर स्थित बुंदेला परिवार और शिव भानु सिंह परिवार में नातेदारी हुई थी जिसमें शिवभानु की भतीजी की शादी बुंदेला परिवार में हुई थी, और कुछ समय बाद उक्त भतीजी की कथित रूप से फाँसी लगा के मौत भी हो गयी थी जिसके बाद दोनों परिवारों में विवाद खड़ा हो गया और इस तरह में झगड़े सामने आने लगे.

जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में उसी विवाद के चलते कांग्रेस नेता दुष्यंत बुंदेला को गोली मार दी गई थी जिसमें वह घायल हो गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को चिन्हित किया था। इनमें से एक आरोपी शिव भानु सिंह ग्राम घाना थाना नरयावली लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को रहली जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here