उद्योग संचालनालय में बंपर प्रमोशन, चतुर्थ श्रेणी से लेकर अधीक्षक तक के जारी हुए आदेश

0

उद्योग संचालनालय में बंपर प्रमोशन, चतुर्थ श्रेणी से लेकर अधीक्षक तक के जारी हुए आदेश

मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत उद्योग संचालनालय में कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। एमएसएमई आयुक्त दिलीप कुमार ने 3 और 5 जुलाई 2026 को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर अलग-अलग संवर्गों के कर्मचारियों के प्रमोशन आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों भृत्य और चौकीदार को सहायक वर्ग 3 के पद पर प्रमोट किया गया है। इसी तरह सहायक वर्ग 3 और स्टेनोटायपिस्ट को सहायक वर्ग 2 के पद पर पदोन्नति दी गई है। सहायक वर्ग 2 और लेखापाल को सहायक वर्ग 1 के पद पर पदोन्नत किया गया है।
वरिष्ठ पदों पर भी पदोन्नतियां की गई हैं। सहायक वर्ग 1 को सहायक अधीक्षक, सहायक अधीक्षक को अधीक्षक और शीघ्रलेखक को निज सहायक के पद पर प्रमोशन का लाभ दिया गया है। सहायक अधीक्षक से अधीक्षक के पद पर अरुणा सिसौदिया को प्रमोट किया गया है, वहीं सहायक वर्ग 1 से सहायक अधीक्षक के पद पर लोकेन्द्र कुमार बाथम, अजय कुमार कंवर और खेमचंद देवडा को पदोन्नत किया गया है।
सागर जिले के जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र और परिक्षेत्रीय उद्योग कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को भी इस पदोन्नति का लाभ मिला है। सहायक वर्ग 3 से सहायक वर्ग 2 के पद पर प्रमोट होने वालों में सागर के अंकित पाठक, सरला विश्वकर्मा, पवन शर्मा और जितेन्द्र जाटव शामिल हैं।

आयुक्त दिलीप कुमार द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत शासकीय सेवक वर्तमान में जिस कार्यालय में पदस्थ हैं, वहीं उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने हेतु उन्हें तत्काल प्रभाव से भारमुक्त किया गया है। नवीन पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे और पदोन्नत कर्मचारियों को आदेश प्राप्त होने की तिथि से एक माह के भीतर वेतन निर्धारण संबंधी विकल्प प्रस्तुत करना होगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here