जेल से छूटते ही युवक का अपहरण, चाकू से जानलेवा हमला; गोपालगंज पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

0

जेल से छूटते ही युवक का अपहरण, चाकू से जानलेवा हमला; गोपालगंज पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नरेंद्र सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस ने अपहरण एवं जानलेवा हमले के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण

दिनांक 25 जून 2026 को फरियादी विट्टू उर्फ गजानंद प्रजापति केंद्रीय जेल, सागर से जमानत पर रिहा होकर बाहर निकला था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले से घात लगाकर उसे जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की गई तथा चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घटना के दौरान फरियादी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे, जिससे आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिट्टू उर्फ गजानंद प्रजापति द्वारा पुलिस को बताया गया कि आशू यादव और अंकित मिश्रा एवं अन्य द्वारा उस पर हमला किया गया ,घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना गोपालगंज में आशू यादव ,अंकित मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। सघन एवं सुनियोजित प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रकरण में शामिल तीन आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

– आशु उर्फ पिंकेश यादव
– शुभम रावत
– प्रशांत शर्मा

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पूछताछ में प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

सागर पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले, संगठित अपराध में संलिप्त एवं आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई, तकनीकी विवेचना, सक्रिय मुखबिर तंत्र तथा लगातार की गई दबिश के परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई सतत जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here