सागर में 2.5 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, बुलडोजर से हुई कार्रवाई

0

सागर में 2.5 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, बुलडोजर से हुई कार्रवाई

सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम बारछा में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बारछा की शासकीय भूमि खसरा नंबर 572, कुल रकबा 21.47 हेक्टेयर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है, पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाते हुए पूरी भूमि को कब्जामुक्त करा लिया।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राहुल गौड़, पटवारी विजय पाठक सहित राजस्व विभाग का अमला मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here