स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस एवं आटो रिक्शा के विरूद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही,05 आटो रिक्शा एवं 01 स्कूल बस जप्त

0

स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस एवं आटो रिक्शा के विरूद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही,05 आटो रिक्शा एवं 01 स्कूल बस जप्त

सागर।  स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर आज शहरी क्षेत्र में 19 स्कूली वाहनों को चैक  किया गया, जिनमें से स्कूल बस एक का बीमा नहीं, परमिट नहीं पाया गया। 03 ई-रिक्शा बिना पंजीयन के संचालित पाये गये एव 02 आटो रिक्शा में क्षमता से अधिक सबारी बैठी पाये जाने पर उक्त सभी 06 वाहनों को जप्त कर कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। साथ ही आज की कार्यवाही में अधिकांश स्कूल बसें नियमानुसार संचालित होते हुए पाई गई। चैकिंग का प्रभाव स्पष्ट परिलक्ष्ति हो रहा है।

उक्त कार्यवाही शहरी क्षेत्र में की गई थी। चैकिंग के कारण कुछ वाहन चालकों द्वारा रास्ता बदलकर जाने का प्रयास किया। किन्तु जांच दल द्वारा उन्हें जांच दायरे में लिया गया तथा कमी पाये जाने पर वाहन जप्त की गई है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुआंे का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here