अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल 108 सागर का संस्थापन समारोह संपन्न, एम.के. जैन बने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर
सागर। अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल 108 सागर का नवीन सत्र 2026-27 के लिए संस्थापन समारोह शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नवगठित डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह के संस्थापन अधिकारी एवं इंटरनेशनल एडवाइजर डॉ. दिवाकर मिश्रा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अलाय एम.के. जैन, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम डॉ. स्वर्णा आँचवल तथा वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय इंजी. रमेश सैनी सहित विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर इंटरनेशनल डायरेक्टर डॉ. शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सत्र में “बेस्ट मल्टिपल” कार्यक्रम सागर में आयोजित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि यह आयोजन सागर को मिलता है तो यह जिले एवं क्लब के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
नवीन सत्र के लिए डॉ. शैलेश आचार्य एवं डॉ. विजय लक्ष्मी दुबे को सेक्रेटरी, शकुंतला जैन को जॉइंट सेक्रेटरी, राजेंद्र सुरोलिया को कोषाध्यक्ष, महेंद्र राय को डिस्ट्रिक्ट पीआरओ तथा इंजी. विनोद सिंघई को कोऑर्डिनेटर का दायित्व सौंपा गया। वहीं हेमांगी कोठारी एवं रेनू अजमानी को रीजन चेयरपर्सन, जी.एस. भास्कर एवं अंजली रोंगे को जोन चेयरपर्सन तथा सारिका सिंह, दिनेश गुप्ता एवं राघवेंद्र सिंह को डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
समारोह में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. निवेदिता मैत्रा, इंजी. पी.सी. दीवान, मार्गदर्शक डॉ. विनोद दीक्षित, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. सरोज भूरिया, डॉ. काजी वसीमउद्दीन, उदय जैन, संगीता मुखर्जी, अंजू अजमानी, नरेंद्र साहू, राजेश चंदेल, माधुरी शर्मा, लखन पटेल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय लक्ष्मी दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. शैलेश आचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम की जानकारी डिस्ट्रिक्ट पीआरओ महेंद्र राय ने दी।


