साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह किस राशि को मिलेगा प्रमोशन, किसे होगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी जाने…!
ग्रह-नक्षत्रों की चाल इस सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के संकेत दे रही है। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और मानसिक तनाव को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा, विवाह, प्रेम और धन संबंधी मामलों में यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए मेष से मीन राशि तक का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। जमीन-जायदाद और संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है। ये सप्ताह सुखद और आनंददायक रहेगा तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने का अवसर देगा। व्यवसाय करने वालों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट, अप्रेजल या प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। धन, प्रतिष्ठा और सम्मान की दृष्टि से यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा।
हालांकि सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। संतान से संबंधित चिंता हो सकती है और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
वृषभ राशि वालों के लिए इस समय वाणी और तर्कशक्ति विशेष रूप से प्रभावशाली रहेगी। भाग्य का सहयोग अपेक्षाकृत कम रहेगा। वृषभ राशि वालों को इस समय अधिक मेहनत और परिश्रम करना पड़ेगा। कार्यभार बढ़ सकता है और परिस्थितियां मानसिक दबाव या तनाव उत्पन्न कर सकती हैं।
कार्यस्थल पर कुछ छोटी-मोटी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, अप्रेजल या वेतन वृद्धि के योग हैं। धन और आय की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी आवश्यक है, विशेष रूप से वृषभ लग्न वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है और विवाह में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
मिथुन राशि वालों के लिए करियर के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और प्रगति के संकेत दिखाई दे रहे हैं। सप्ताह के मध्य भाग में अचानक धन लाभ या रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। करियर और आर्थिक मामलों में भी अनुकूल रहेगा। प्रमोशन, अप्रेजल और आय वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह तय होने के योग भी बन रहे हैं।
हालांकि भाग्य का पक्ष बहुत मजबूत नहीं है, इसलिए बिना योजना के जोखिम लेने से बचना चाहिए। शिक्षा, प्रतियोगिता, न्यायालय संबंधी मामलों और विवादों में सफलता मिलने के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। ऐसे में सकारात्मक सोच बनाए रखें, ध्यान और मेडिटेशन करें
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
अच्छा रहेगा। नौकरी, प्रमोशन, इंक्रीमेंट और व्यवसाय में प्रगति के योग बन रहे हैं। क्लाइंट्स और ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है। इस सप्ताह कई यात्राएं कर सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग अत्यंत शुभ रहेगा। मानसिक शक्ति, ज्ञान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है और व्यापार में भी प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक रूप से कोई बड़ी समस्या दिखाई नहीं देती और वित्तीय स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में अत्यंत शुभ रहने वाला है। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच वाद-विवाद, तकरार या दूरी की स्थिति बन सकती है। भाई-बहनों या पति-पत्नी के संबंधों में तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।
स्थान परिवर्तन से लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार और संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं तथा साझेदारी में कार्य करने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
कन्या राशि वालों के लिए सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आय में उल्लेखनीय वृद्धि के संकेत हैं। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और संतान के कारण मन प्रसन्न रहेगा।
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में पहले से चल रहे विवाद समाप्त हो सकते हैं और रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी धीरे-धीरे ठीक होती दिखाई देंगी। आय में वृद्धि होगी,। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जातकों को भवन, भूमि, वाहन और संपत्ति से लाभ के योग बन रहे है। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अत्यंत शुभ है। नए अवसरों का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि वाहन संबंधी सावधानी रखना आवश्यक है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें और यदि यात्रा करनी पड़े तो स्वयं वाहन चलाने के बजाय सार्वजनिक परिवहन या ड्राइवर का सहारा लें। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। यदि मानसिक स्थिरता बनाए रखते हैं तो सफलता के अच्छे अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय लाभ और प्रगति का संकेत देता है। धन, प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य और संबंधों के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अचानक उतार-चढ़ाव या नौकरी संबंधी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। पुरानी रुकावटें समाप्त होंगी और रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। यह समय सीखते हुए और समझदारी से आगे बढ़ने का है।
स्वास्थ्य के लिए भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। हालांकि आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक और उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता और संतोष प्राप्त हो सकता है।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए व्यापार और नए अवसरों की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके यश, सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। हालांकि मन में अनावश्यक भय और चिंता बनी रह सकती है। एक से अधिक क्षेत्रों में कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं तथा शत्रु और ऋण संबंधी समस्याओं पर नियंत्रण प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी आवश्यक है।
नौकरी प्राप्ति, प्रमोशन, वेतन वृद्धि और करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही रुकावटें समाप्त होती दिखाई देंगी। विवाह योग्य लोगों के लिए समय सामान्य से बेहतर है और प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ सकती है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यापार और कार्यक्षेत्र के लिहाज से अच्छा रहेगा। संपत्ति, शेयर बाजार या अन्य योजनाओं में किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। यह अवसरों का लाभ उठाने का समय है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और मेडिटेशन का सहारा लेना लाभदायक रहेगा।
सप्ताह का मध्य भाग अत्यंत सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता रहेगी। सप्ताह के अंतिम भाग में स्वास्थ्य और जल से संबंधित सावधानी रखना आवश्यक होगा।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ अत्यंत अनुकूल रहेगा। ज्ञान, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आय, धन और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का सहयोग प्राप्त होगा।
भवन, भूमि, वाहन और संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी, लेकिन क्रोध भी अधिक रह सकता है। क्रोध के कारण रिश्तों या कार्यों में नुकसान होने की संभावना है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। मांगलिक कार्यों और शुभ अवसरों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, नौकरी के नए अवसर और करियर में प्रगति के संकेत हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं।
संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय मेहनत का पूरा फल देने वाला है। जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतने ही बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
नोट- उक्त जानकारी विभिन्न सोर्स से ली गईं हैं स्वविवेक से अमल करें



