सागर में रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से हड़कंप, जीआरपी जांच में जुटी

0

सागर में रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से हड़कंप, जीआरपी जांच में जुटी

सागर। शहर के जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 नंबर रेलवे फाटक के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार महिला का सिर धड़ से अलग मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मृतका की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना के समय उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here