कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

0

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

सागर। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजंवास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं, अभिलेखों और ऑनलाइन पोर्टल एंट्री का बारीकी से जायजा लिया।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से प्रसव पूर्व जांच के रिकॉर्ड की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट और कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि क्षेत्र की एक भी गर्भवती महिला जांच और पंजीयन से नहीं छूटनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए और स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनसी पंजीयन का ग्राफ तेजी से बढ़ाया जाए।

उपस्थिति पंजी और ओपीडी व्यवस्था का लिया जायजा

कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले उपस्थिति पंजी की जांच की, ताकि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने ओपीडी व्यवस्थाओं को देखा और एएमओ को ओपीडी काउंटर तथा मरीजों के उपचार से संबंधित व्यवस्थाओं को अधिक सुगम और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टोर और दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन की भी व्यवस्था देखी। कलेक्टर ने ऑनलाइन एंट्री पोर्टल की  जानकारी ली और नियमानुसार ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने मेडिकल ऑफिसर  कि स्टोर की तमाम पेंडेंसी को तुरंत खत्म कर प्रतिदिन की एंट्री को ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाए। एम ओ को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने कड़े निर्देश जारी करने को कहा गया। स्टोर में दवाओं की रिसीविंग और कंजम्पशन  पेंडिंग एंट्री को तुरंत पूरा करने के आदेश दिए।  उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जेपी आर्य, डीपीओ श्री भरत सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here