खुरई-सागर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: 5 मिनट पहले खाली हुआ प्रतीक्षालय, फिर कार ने मारी टक्कर

0

खुरई-सागर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: 5 मिनट पहले खाली हुआ प्रतीक्षालय, फिर कार ने मारी टक्कर

सगार। खुरई-सागर नेशनल हाईवे पर भीलोन तिराहा के पास बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बने प्रतीक्षालय से टकराई और फिर पुलिया से जा भिड़ी। हादसे में कार चालक घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना से कुछ मिनट पहले ही प्रतीक्षालय में बैठे लोग वहां से चले गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, खुरई निवासी विशाल रैकवार कार क्रमांक एमपी 04 वाईबी 4952 से सागर से खुरई लौट रहे थे। इसी दौरान भीलोन तिराहा के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे प्रतीक्षालय से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पुलिया से जा भिड़ी।
प्रतीक्षालय और कार को नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी जोरदार थी। इससे प्रतीक्षालय को नुकसान पहुंचा, वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक विशाल रैकवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सहायता उपलब्ध कराई।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना से करीब पांच मिनट पहले कुछ लोग प्रतीक्षालय में बैठे हुए थे। उनके वहां से हटने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। कार के अंदर शराब की बोतल मिलने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में चालक के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान होने की स्थिति में उसकी भरपाई भी संबंधित वाहन मालिक से कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here