सागर शहरी क्षेत्र में आबकारी अमले द्वारा रात्रि गश्त, अवैध अहातों पर कार्यवाही
सागर। आबकारी विभाग द्वारा सागर शहरी क्षेत्र में देर रात तक सघन गश्त की गई। गश्त के दौरान रात्रि 11:30 बजे मदिरा दुकानों के समयानुसार बंद होने की जांच की गई। गश्त के दौरान मदिरा दुकानों के समीप संचालित अवैध अहातों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 2 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्यवाही गुजराती बाजार, कटरा, जवाहरगंज, स्टेशन रोड, गोपालगंज, मधुकरशाह वार्ड, तिली, राजीव नगर, शास्त्री वार्ड, पूर्वयाऊ, गऊघाट एवं सिविल लाइन क्षेत्रों में की गई। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरापान एवं आबकारी नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सतत प्रवर्तन कार्यवाही जारी है।


