CMO राजेश मेहतेले का वेतन काटने के निर्देश, पाइपलाइन रेस्टोरेशन में तेजी लाने के आदेश

 

सागर। जिले में पेयजल व्यवस्था को लेकर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर खुरई के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश मेहतेले का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए, बता दे अधिकारी राजेश मेहतेले पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चाचाओं में हैं।

कलेक्टर ने जल निगम और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जहां पाइपलाइन बिछाने या मरम्मत का कार्य हुआ है, वहां रेस्टोरेशन का काम तत्काल पूरा किया जाए। बंद पड़ी योजनाओं की संयुक्त निरीक्षण के जरिए समीक्षा कर उन्हें जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

एमपीईबी को पेयजल योजनाओं से जुड़े बिजली कनेक्शन तुरंत दुरुस्त करने को कहा गया, ताकि जलापूर्ति बाधित न हो। बैठक में सागर सहित विभिन्न विकासखंडों की नल-जल योजनाओं और पेयजल समस्याओं की समीक्षा की गई।

बंडा डूब क्षेत्र में विस्थापन कार्य के बीच पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निराकरण के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने साफ कहा कि भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन सहित जल निगम, पीएचई और नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here