फरार स्थाई वारंटियों पर सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
सागर। अधीक्षक के निर्देशानुसार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक घनश्याम शर्मा एवं चौकी प्रभारी शनिचरी नीरज जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में 1-ओमप्रकाश उर्फ बंटी रैकवार पिता रमेश रैकवार उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी तिलकगंज वार्ड थाना गोपालगंज जिला सागर, जो प्रकरण क्रमांक 2203/2015 एवं अपराध क्रमांक 122/2015 में न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट में फरार चल रहा था, को कटरा बाजार स्थित चौधरी पान भंडार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
2- दौलतराम यादव पिता कुमार यादव उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम बरारु गयागंज थाना कैंट जिला सागर, जो प्रकरण क्रमांक 2044/2019 एवं अपराध क्रमांक 292/2019 में न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट में फरार था, को बरारु गयागंज आंगनबाड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं मेडिकल परीक्षण उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गोपालगंज पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हुई है तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी
निरीक्षक घनश्याम शर्मा, थाना प्रभारी गोपालगंज नीरज जैन, चौकी प्रभारी शनिचरी
प्रधान आरक्षक यशवंत यादव
आरक्षक 933 आनंद सिंधु


