संजय जैन को मिला PCCM अवार्ड, 59.43 लाख का राजस्व अर्जित कर बढ़ाया रेलवे का गौरव

0

 संजय जैन को मिला PCCM अवार्ड, 59.43 लाख का राजस्व अर्जित कर बढ़ाया रेलवे का गौरव

Ad 1

सागर। पश्चिम मध्य रेलवे सागर में पदस्थ उप मुख्य टिकट निरीक्षक संजय जैन को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय राजस्व अर्जन के लिए प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM) अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार श्री संजय जैन फ्लाइंग स्क्वाड में उप मुख्य टिकट निरीक्षक के रूप में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 59.43 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया गया, जिसे विभाग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

श्री जैन की इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों, परिजनों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रेलवे कर्मचारियों के बीच उनकी सफलता प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here