आरपीएफ पर गंभीर आरोप, युवक ने न्याय न मिलने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी

0

आरपीएफ पर गंभीर आरोप, युवक ने न्याय न मिलने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी

Ad 1

बीना/सागर। बीना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों पर झूठा मामला दर्ज करने, मारपीट, दुर्व्यवहार और रुपए लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित युवक ने न्याय नहीं मिलने पर 23 मई 2026 से रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर के पास आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

जीआरपी थाना बीना को दिए गए सूचना पत्र में युवक ने आरोप लगाया कि 9 मई 2026 को आरपीएफ बीना द्वारा उसके खिलाफ झूठा चेन पुलिंग का मामला बनाया गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई, अभद्र व्यवहार किया गया और उससे 2000 रुपए भी ले लिए गए। युवक का कहना है कि इससे पहले भी उसे झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी गई थी।

पत्र के अनुसार, घटना वाले दिन उसे आरपीएफ थाना बुलाया गया था। युवक का आरोप है कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मौजूद आरपीएफ स्टाफ ने उसे जबरन पकड़कर थाना ले जाकर दुर्व्यवहार किया, उसका टिकट फाड़ दिया और रुपए ले लिए, जबकि उसके पास वैध प्लेटफॉर्म टिकट मौजूद था।

पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत उसने 10 मई 2026 को जीआरपी थाना में की थी, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई। युवक ने कहा कि इस घटना से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंची है।

युवक ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह 23 मई से पूर्व रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास शांतिपूर्ण आमरण अनशन शुरू करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here