जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित

0

जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित

उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित 51 सदस्यीय टीम का गठन, स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त

सागर। जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। यह घोषणा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद की गई।

Ad 1

संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में संगठन महासचिव सहित 51 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। महिला सहभागिता को प्राथमिकता देते हुए मुख्य कार्यकारिणी में 7 महिलाओं और स्थायी आमंत्रित सदस्यों में 3 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। अखिलेश मोनी केसरवानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष

संतोष सराफ, प्रमिला सिंह राजपूत, निरंजन सिंह घोषी, आर.आर. पाराशर, अभिषेक गौर, सौरभ हजारी, जतिन चौकसे, चंद्रभान सिंह दीवान, निर्भय सिंह ठाकुर एवं भाव सिंह यादव।

महासचिव

आंचल आठया, नंदकिशोर भारती, प्रशांत समैया, प्रभु मिश्रा, अवधेश तोमर, संजय चौधरी टड़ा, बिहारी कुशवाहा, मोंटी यादव, अशरफ खान, हरि नारायण कुशवाहा, अवधेश सिंह सिमरिया, सुरेंद्र सिंह राजपूत सिंगपुर, देवेंद्र नायक, प्रकाश बजाज एवं देवव्रत तिवारी।

सचिव

बृजेंद्र मिश्रा, प्रियंका पांडे, मीनाक्षी साहू, धर्मेंद्र ठाकुर, बलवंत सिंह राजपूत, अनुप मिश्रा, दुष्यंत बुंदेला, डॉ. निलेश रीछारिया भूसौरा, इंदरीश खान, चंदन सुहाने, संजना कुर्मी, मनोज राय, रामनिवास लोधी, पुरुषोत्तम शिल्पी, महेंद्र पटेल, ओमप्रकाश राजपूत, सुरेंद्र कुशवाहा, प्रवीण लोधी, मोहिनी कश्यप, शिव कुमार चडार एवं खुशीलाल अहिरवार।

प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी

सूर्या शुक्ला एवं डॉ. हेमकुमारी कुर्मी को प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं पंकज यादव एवं जितेंद्र राजपूत को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई है। संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here