पुरानी रंजिश में चाकू-डंडों से हमला करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0

पुरानी रंजिश में चाकू-डंडों से हमला करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Ad 1

सागर। पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना 16 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे शनिचरी क्षेत्र में हुई थी जिसपर दोनों पक्षो (एक ही समुदाय) पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

फरियादी, जो पेशे से ड्राइवर है, रोजा खोलने के बाद वसुडियाना मोहल्ला शनिचरी में अपने साथी इकबाल खान और मोहम्मद नासिर खान के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपी सोनू उर्फ मोहम्मद नूर खान, रोवी पठान और राजा पठान वहां पहुंचे और घूरने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि आरोपी सोनू उर्फ नूर खान ने फरियादी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं कंधे और हाथ की हथेली में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे इकबाल खान और मोहम्मद नासिर खान पर भी आरोपियों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। आरोपी रोवी पठान ने नासिर खान के सिर और पीठ पर डंडों से वार किए, जबकि राजा पठान ने भी मारपीट की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

फरियादी की शिकायत पर थाना गोपालगंज में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना और घेराबंदी के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोवी पठान उर्फ नूरुल हसन (32) निवासी पानी की टंकी के पास, शुक्रवारी वार्ड, शनिचरी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा हैं यहां फरियादियों के भी आपराधिक रिकार्ड हैं बलवा समेत जिला बदल व अन्य गंभीर मामलें विभिन्न थानों में दर्ज हैं, पुलिस से सख्ती से दोनों पक्षों पर नियमानुसार कार्यवाही की हैं।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज जैन सहित वीरू, दीपक व्यास, कैलाश सेन, अनिल प्रभाकर, यशवंत, अंकित तिवारी, थिरबम, हीरेंद्र, आनंद सिंधु और देवेंद्र पांडे की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here