सागर में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: मारपीट, तोड़फोड़ और चोरी के आरोपियों पर कसा शिकंजा

0

सागर में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: मारपीट, तोड़फोड़ और चोरी के आरोपियों पर कसा शिकंजा

Ad 1

सागर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों, असामाजिक तत्वों और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना केंट पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर सदर, कजलीबन मैदान, मढ़िया बिठ्ठलनगर, शास्त्री चौक, ककरयाऊ घाटी, वात्सल्य स्कूल और जॉगर्स पार्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी गई।

पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को फरियादी जीशान खान निवासी बंगला एरिया एवं सजल खान निवासी घंसू मुंशी मस्जिद क्षेत्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि समीर, नोमान, राहिल, एहसान और इमरान उर्फ मुन्नू सहित अन्य आरोपियों ने मारपीट कर वाहनों में तोड़फोड़ की थी। मामले में थाना केंट में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सभी आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

इसी दौरान थाना केंट के अपराध क्रमांक 145/26 में अपहरण एवं बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी अभय अहिरवार निवासी मढ़िया बिठ्ठलनगर को भी गिरफ्तार किया गया।

वहीं तुलसीनगर वार्ड निवासी मनोज पटैल की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश रजक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे, उप निरीक्षक संजय बामनिया, आनंद मिंज सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here