रिशांक तिवारी ने कहा- सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संदेश देते हैं भूपेंद्र सिंह जी

0

जनसेवा के प्रति भूपेंद्र सिंह जी का समर्पण,युवाओं को रक्तदान जैसे सेवा अभियानों से जुड़ने की प्रेरणा देता है : ऋषांक तिवारी

पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह जी के जन्मदिवस पर चार दिवसीय रक्तदान महाअभियान का समापन

सागर। पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सागर में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान महाअभियान का समापन बड़े उत्साह के साथ हुआ। महाअभियान के अंतिम दिन संकल्प फाउंडेशन सहित शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

Ad 1

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषांक तिवारी ने पूरे समय सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर युवाओं एवं समाजसेवियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ऋषांक तिवारी ने भूपेंद्र सिंह जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए भूपेंद्र सिंह जी ने हमेशा जनसेवा, सामाजिक सरोकार और मानवता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह जी का जनसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक कार्यों के लिए उनकी संवेदनशीलता युवाओं को ऐसे सेवा अभियानों से जुड़ने की प्रेरणा देती है। रक्तदान जैसा महादान समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रतीक है, इसलिए युवाओं को बढ़-चढ़कर ऐसे अभियानों में भाग लेना चाहिए।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। इससे जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हमेशा सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते आए हैं, यही कारण है कि समाज के हर वर्ग में उनके प्रति विशेष सम्मान और आत्मीयता देखने को मिलती है।

रक्तदान शिविर के दौरान सामाजिक संस्थाओं, युवाओं एवं स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अभियान के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here