नाबालिग दुष्कृत्य करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
सागर के गढ़ाकोटा में नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने और अश्लील वीडियो बनाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बरामद किया गया है। जिसको दिखाकर आरोपी लगातार पीड़ित को परेशान कर रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 मई को गढ़ाकोटा क्षेत्र में रहने वाले 14 वर्षीय बालक ने परिजन के साथ थाने आकर शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि 6 मई को आरोपी सचिन पटेल, योगेश पटेल और मोनू पटेल उसे बातों में उलझाकर मोनू के घर ले गए। जहां पर जबरदस्ती गलत काम किया। अश्लील वीडियो बनाया। जिसके बाद आरोपी अश्लील वीडियो दिखाकर परेशान कर रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को गढ़ाकोटा के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट पेश किया
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गलत काम करने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में आरोपी सचिन पटेल उम्र 31 वर्ष, योगेश पटेल उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी तिलक वार्ड और मोनू पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी किला वार्ड गढ़ाकोटा को गिरफ्तार किया है। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। उनके मोबाइल से अश्लील वीडियो बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।


