घंटों में 55 लाख की लूट का खुलासा मामला, सागर की राहतगढ़ पुलिस टीम विदिशा में सम्मानित

0

आईजी संजय तिवारी ने राहतगढ़ पुलिस टीम को किया सम्मानित, 55 लाख लूट का घंटों में खुलासा

Ad 1

सागर/विदिशा। सागर पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मिसाल पेश करते हुए 55 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए राहतगढ़ पुलिस टीम को भोपाल ग्रामीण पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संजय तिवारी द्वारा 19 अप्रैल को विदिशा में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार, विदिशा जिले के त्योंदा थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी लूट की सूचना मिलते ही सागर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला और उन्हें नगदी व जेवरात सहित गिरफ्तार कर लिया गया। खास बात यह रही कि पुलिस ने लूटी गई पूरी राशि और कीमती सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी भी सुनिश्चित की।

इस सफल कार्रवाई में राहतगढ़ एसडीओपी योगेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में हेड कांस्टेबल राजा दांगी, रमेश कुमार, मणिशंकर मिश्रा तथा कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने इस ऑपरेशन में तकनीकी साक्ष्यों, मजबूत मुखबिर तंत्र और त्वरित फील्ड रिस्पॉन्स का प्रभावी समन्वय किया, जिससे अपराधियों को जल्द ही दबोच लिया गया। इस कार्रवाई को सागर पुलिस की प्रो-एक्टिव पुलिसिंग और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा जताई है। वहीं, पुलिस की इस सफलता से आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here