ऑटो में छूटा बैग, CCTV और सोशल मीडिया की मदद से सागर पुलिस ने घंटों में खोज निकाला

0

ऑटो में छूटा बैग, CCTV और सोशल मीडिया की मदद से सागर पुलिस ने घंटों में खोज निकाला

Ad 1

सागर। आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 11:00 बजे फरियादिया श्रद्धा पटेल निवासी जिला दमोह पुलिस कंट्रोल रूम सागर पहुंचीं एवं कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को आवेदन देकर बताया कि कटरा से मकरोनिया जाते समय उनका बैग ऑटो में छूट गया है। बैग में उनका बंद (स्विच ऑफ) मोबाइल फोन, कपड़े, कुछ कीमती सामान एवं डेंटल क्लीनिक से संबंधित महत्वपूर्ण मेडिकल दस्तावेज रखे थे, जो उनके लिए अत्यंत आवश्यक हैं। घटना के कारण फरियादिया काफी परेशान थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम सागर की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक एवं आरक्षक गौरव कोरी को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑटो की पहचान करने हेतु लगाया गया। टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें ऑटो सबसे पहले सिविल लाइन क्षेत्र में दिखाई दिया।
इसके बाद ऑटो की पहचान हेतु फोटो तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया तथा स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम की मदद से संबंधित ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त किया गया। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक रजनीश यादव निवासी गोपालगंज का पता प्राप्त हुआ।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल उनके निवास पर पहुंचकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने बताया कि उक्त ऑटो उन्होंने नितेश रैकवार निवासी बाघराज वार्ड/ग्राम को दे दिया है। इसके बाद पुलिस टीम नितेश रैकवार के निवास पर पहुंची, जहां से जानकारी मिली कि ऑटो आगे अजय सेन निवासी बाहुबली कॉलोनी को दिया गया है।
लगातार प्रयास करते हुए पुलिस टीम तीसरे व्यक्ति अजय सेन के निवास पर पहुंची, जहां उक्त ऑटो खड़ा मिला। ऑटो की तलाशी लेने पर फरियादिया का बैग सुरक्षित अवस्था में बरामद किया गया।
इसके पश्चात बैग एवं ऑटो को पुलिस कंट्रोल रूम लाकर फरियादिया श्रद्धा पटेल को सुपुर्द किया गया। अपना बैग सुरक्षित पाकर फरियादिया ने सागर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

विशेष उल्लेखनीय कार्य
इस पूरी कार्यवाही में कंट्रोल रूम सागर की टीम द्वारा:
सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ऑटो की पहचान करना
सोशल मीडिया के माध्यम से त्वरित प्रसार करना
स्मार्ट सिटी की तकनीकी सहायता लेना
लगातार तीन अलग-अलग व्यक्तियों के निवास पर जाकर वाहन का पता लगाना
जैसे महत्वपूर्ण प्रयास किए गए, जिनके फलस्वरूप कम समय में सफलता प्राप्त हुई।
सराहनीय भूमिका
उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान, सहायक उप निरीक्षक त्रिलोक सिंह परिहार महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक एवं आरक्षक गौरव कोरी एवं स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से प्रमोद आठिया की सराहनीय भूमिका रही, जिनके सतत प्रयासों से यह सफलता प्राप्त हुई।

सागर पुलिस आमजन की
सहायता एवं सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here