मंदिर में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया शातिर चोर, रहली से आया था सागर

0

मंदिर में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया शातिर चोर, रहली से आया था सागर

Ad 1

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के पंडापुरा स्थित हरसिद्धि देवी मंदिर में मंगलवार तड़के चोरी की नीयत से घुसे एक युवक को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय बिट्टू उर्फ राजेश रैकवार निवासी रहली के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है जब आरोपी मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसा और लोहे की रॉड से दानपेटी तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मंदिर के पुजारी पुष्पेंद्र पाठक वहां पहुंच गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

गश्त कर रहे एसआई गोकुल प्रसाद पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुछ नकद, पीतल की घंटी और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की है। थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के अनुसार आरोपी शातिर अपराधी है और विशेष रूप से चोरी के लिए ही रहली से सागर आया था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here