भीषण गर्मी का असर: सागर में स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से लगेंगी कक्षाएं

0

भीषण गर्मी का असर: सागर में स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से लगेंगी कक्षाएं

Ad 1

सागर। सागर जी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर  प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। आज 14 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री पार कर गया।

जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक लागू रहेगी।

हालांकि, परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी और मूल्यांकन कार्य भी यथावत समय पर संपन्न होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, ताकि तेज गर्मी के बीच विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here