जमीन विवाद बना तनाव का कारण! बम्होरी बीका में लाइसेंसी हथियारों के साथ आमने-सामने आए दो परिवार

0

जमीन विवाद बना तनाव का कारण! बम्होरी बीका में लाइसेंसी हथियारों के साथ आमने-सामने आए दो परिवार

Ad 1

सागर। बम्होरी बीका में जमीन को लेकर महेश जैन बिलहरा परिवार और स्थानीय कुचंबदिया परिवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि महेश जैन को अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार निकालने पड़े। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस की मौजूदगी में महेश जैन बिलहरा और उनके परिवार के सदस्य हथियार लेकर दिखे, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।विवाद बम्होरी बीका में महेश जैन बिलहरा की लगभग 10 एकड़ जमीन को लेकर हुआ। उनकी जमीन के पास कुचंबदिया परिवार का घर है। एनएच निर्माण कार्य के चलते कुचंबदिया परिवार के घर के सामने से निकासी बंद हो गई है। ऐसे में वे महेश जैन की जमीन से होकर निकलते थे। महेश जैन बिलहरा के अनुसार, करीब एक सप्ताह से भूमि सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा था। वे अपनी जमीन पर सीमेंट से बाउंड्री वॉल और सीमांकन का काम करा रहे थे। जगत कुचंबदिया ने पहले उनकी जमीन से निकासी की अनुमति मांगी थी, जिस पर महेश ने अस्थायी रूप से अनुमति दे दी थी। लेकिन जब कर्मचारी काम पर पहुंचे तो विवाद शुरू हो गया। महेश जैन ने बताया कि कुचंबदिया परिवार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम अपनी जमीन पर काम कर रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर हमने लाइसेंसी रिवॉल्वर और परिवार के सदस्यों ने राइफल साथ रखी थी।”पुलिस मौजूदगी में हथियार निकालेशाम करीब 5 बजे महेश जैन बिलहरा अपने बेटों, परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने बाउंड्री वॉल का काम शुरू किया तो कुचंबदिया परिवार ने विरोध किया और काम रोकने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर महेश जैन ने पुलिस को सूचित किया। सिविल लाइन थाने की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, थाने से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। इस दौरान महेश जैन हाथ में लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर और उनके परिवार के सदस्य राइफल लेकर दिखे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। देर शाम दोनों पक्ष सिविल लाइन थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद उनके आवेदन ले लिए, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। दोनों पक्षों के आरोपमहेश जैन बिलहरा परिवार का कहना है कि वे कोर्ट के आदेश के अनुसार अपनी जमीन पर काम कर रहे थे और विरोध के दौरान सुरक्षा के लिए हथियार साथ रखे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुचंबदिया परिवार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।वहीं कुचंबदिया परिवार की ओर से कमलेश और उनके बेटे स्वदेश ने आरोप लगाया कि शाम करीब 5 बजे जब घर के पुरुष काम पर गए हुए थे, तब महेश जैन बिलहरा लगभग 50 लोगों के साथ हथियार लेकर पहुंचे और परिवार को डराने-धमकाने लगे। उन्होंने दावा किया कि पुलिस मौजूद थी, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं रोका।वर्तमान में दोनों पक्षों के आवेदन पुलिस के पास हैं और मामला शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की कोशिश की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here