अब फेल या पास दोनों को मौका ! 7 मई से शुरू होगी MP बोर्ड की दूसरी परीक्षा

0

अब फेल या पास दोनों को मौका ! 7 मई से शुरू होगी MP बोर्ड की दूसरी परीक्षा

Ad 1

सागर। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे परीक्षार्थियों हेतु द्वितीय परीक्षा का आयोजन दिनांक 07 मई 2026 से किया जाएगा। पूर्व में आयोजित की जा रही पूरक परीक्षाओं की व्यवस्था अब माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. द्वारा समाप्त की गई है। पूर्व में हाईस्कूल में अधिकतम दो विषयों तथा हायर सेकण्डरी में एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी ही पूरक परीक्षा में सम्मिलित हो पाते थे। द्वितीय परीक्षा में सभी विषयों में अनुत्तीर्ण अथवा उत्तीर्ण परीक्षार्थी किसी भी विषय में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए भी सम्मिलित हो सकेंगे। द्वितीय परीक्षा में परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण विषयों में सम्मिलित होना आवश्यक है परंतु जिन विषयों में वे उत्तीर्ण हो चुके हे उनमें सम्मिलित होना स्वैच्छिक है। द्वितीय परीक्षा की अंकसूची मुख्य परीक्षा की भांति जारी की जाएगी। मुख्य परीक्षा एवं द्वितीय परीक्षा में जो भी बेहतर परीक्षा परिणाम होगा, उसकी अंकसूची जारी की जाएगी।वर्ष 2026 की हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा दिनांक 07 मई 2026 से 25 मई 2026 तक तथा हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 07 मई 2026 से 19 मई 2026 के मध्य आयोजित की जाएगी। द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा का परीक्षाफल घोषित होने की दिनांक से सात दिवस की अवधि में एम.पी.ऑनलाईन कियोस्क के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र एवं निर्धारित शुल्क जमा कर, परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। विस्तृत जानकारी मण्डल की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here