डायल-112 टीम की तत्परता से 04 वर्षीय मासूम सुरक्षित परिजनों से मिली

0

डायल-112 टीम की तत्परता से 04 वर्षीय मासूम सुरक्षित परिजनों से मिली

Ad 1

सागर पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मोतीनगर क्षेत्र में डायल-112 टीम द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक 04 वर्षीय मासूम बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया।

दिनांक 05/04/2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर आईटीआई के पास एक 04 वर्षीय बालिका अकेली भटकती हुई मिली है, जिसे तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक संतोष पटेल एवं पायलट ललित दीवान ने बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया एवं उसे भरोसा दिलाकर शांत कराया।

इसके उपरांत टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास क्षेत्र में सघन तलाश एवं पूछताछ की गई। समीप ही चल रहे एक विवाह कार्यक्रम में जानकारी जुटाने पर बच्ची के परिजन मिल गए। बालिका द्वारा पहचान एवं आवश्यक सत्यापन उपरांत उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बालिका अपने परिजनों के साथ विवाह समारोह में आई थी, जहां से अनजाने में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलकर रास्ता भटक गई थी।
बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने भावुक होकर डायल-112 सेवा एवं सागर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा पुलिस की तत्परता की सराहना की।

सागर पुलिस की अपील:
सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें, जिससे इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें — सागर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।
सतर्क सागर पुलिस — सुरक्षित नागरिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here