MP: फिर भीषण आग,एक ही परिवार के 8 लोग जले,हुई मौत

0

MP: फिर भीषण आग,एक ही परिवार के 8 लोग जले,हुई मौत

इंदौर। एमपी के इंदौर में बुधवार 18 मार्च की तड़के 4 बजे दर्दनाक हादसा हुआ. यहां के राजबाड़ा इलाके के पास भीषण आग लगी. हादसे में 8 लोगों की जलने से मौत हुई है. सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. आग से कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जाता है कि एक ईवी कार में चार्जिंग के दौरान आग लग गई थी जिसकी लपटें घर तक पहुंच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया. प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट भी मौके पर पहुंचे हैं. दोनों नेताओं ने स्थितियों का जायजा लिया.

कार में लगी आग की लपटें घर तक जा पहुंची

इंदौर के ब्रजेश्वरी में घर में भीषण आग लगी जिससे परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई. कार में लगी आग की लपटें घर तक जा पहुंची जिससे मनोज पुगलिया सहित 8 लोग जिंदा जल गए. इंदौर के ऐतिहासिक राजबाड़ा इलाके के पास यह हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार कार में चार्जिंग के दौरान आग लगी. यह घर तक फैल गई. मकान में कई गैस सिलेंडर रखे थे. आग लगने से इनमें ब्लास्ट हो गया. एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए. इससे मकान में मौजूद 8 लोग जिंदा जल गए.

सभी लोग सो रहे थे कि अचानक आग भड़की

मंगलवार रात तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजबाड़ा इलाके में यह हादसा हुआ. घर में भीषण आग लग गई, जिसमें परिवार फंस गया. देर रात आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंची. आग पर बमुश्किल काबू पाया गया. इस बीच वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. बंगाली चौराहे के पास ब्रजेश्वरी कॉलोनी में रहनेवाले पुगलिया परिवार के साथ यह हादसा हुआ. उनके यहां एक कार्यक्रम था जिससे कुछ करीबी रिश्तेदार भी घर पर ही रुके थे. सभी लोग सो रहे थे कि अचानक आग भड़क हादसा हुआ. उनके यहां एक कार्यक्रम था जिससे कुछ करीबी रिश्तेदार भी घर पर ही रुके थे. सभी लोग सो रहे थे कि अचानक आग भड़क उठी. इससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here