शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 को लेकर म. प्र. शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री एवं आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 को लेकर म. प्र. शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री एवं आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर एवं महामंत्री राकेश गुप्ता* ने आज भोपाल में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जी के आवास पर पहुंचकर टी ई टी परीक्षा स्थगित करने एवं उत्तर प्रदेश सरकार की भांति सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में पुनर्विचार याचिका लगाने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा ।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने तत्काल मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल पर दूरभाष से चर्चा की एवं विभाग भी समूचे शिक्षक संवर्ग के हित में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लगाएगा, ऐसा आश्वासन उनके द्वारा दिया गया।

इसके बाद प्रांत अध्यक्ष एवं महामंत्री ने लोक शिक्षण संचालनालय पहुंच कर आयुक्त एवं संचालक से बिंदुवार विस्तृत चर्चा की। संचालक लोक शिक्षण श्री के के द्विवेदी द्वारा चर्चा के दौरान अपर संचालक सुश्री कामना आचार्य एवं अन्य अधिकारियों को बुलाकर शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में स्थिति स्पष्ट की।

परीक्षा की तिथि बढ़ाने, पब्लिक डोमेन में सूची डालने व किन शिक्षकों को इसमें सम्मिलित होना है, इसकी विस्तृत जानकारी देने एवं सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लगाने संबंधी चर्चा की गई, चर्चा के द्वारा विभाग द्वारा संघ को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here