सागर के होटल क्राउन पैलेस में अधिकारियों का औचक निरीक्षण,कोई खामी नहीं मिली

0

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर और पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने आज होटल क्राउन पैलेस का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान मुख्य रूप से गैस सिलेंडरों के उपयोग का जायजा लिया गया। सिलेंडरों के सघन निरीक्षण में सब नियमों के दायरे में मिला कोई भी अवैध घरेलू सिलेंडर नहीं पाया गया। होटल संचालक ने बताया कि वर्तमान में उनके पास व्यावसायिक सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने इलेक्ट्रिक भट्टी, डीजल भट्टी का आर्डर दिया है तथा लकड़ी भट्टी का भी निर्माण शुरू कराया है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अमन मिश्रा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here