प्रकरण में निष्पक्ष जांच और जांचकर्ता को हटाने पुलिस अधीक्षक को दिया गया आवेदन

0

प्रकरण में निष्पक्ष जांच और जांचकर्ता को हटाने पुलिस अधीक्षक को दिया गया आवेदन

सागर/मकरोनिया निवासी मनी सिंग गुरोन लंबे समय से एक मामले में निष्पक्ष जांच और जांच अधिकारी बदलने को लेकर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से गुहार लगे चुके है,हाल ही में उन्होंने सागर पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन के माध्यम से मकरोनिया थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर राजेश शर्मा को उनके मामले से हटाकर किसी अन्य पुलिस अधिकारी को जांच सौंपने की गुहार लगाई है,दअरसल एक मामले में मनी सिंग द्वारा सोहेल खान नाम के व्यक्ति के खिलाफ मकरोनिया थाना में शिकायती आवेदन दिया गया था,जिसकी जांच राजेश शर्मा कर रहे है,काफी वक्त बीतने के बाद भी मामले में कोई न्यायपूर्ण या संतोष जनक स्थिति सामने नहीं आई है,जो जांच अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है,इसके अलावा इस लापरवाह रवैए की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पत्राचार के माध्यम से की जा चुकी है,जांच अधिकारी के मन में आवेदक के प्रति नकारात्मक धारणा और पक्षपात पूर्ण रवैए से आहत होकर मनी सिंग ने सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रुख करते हुए,पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है,अब देखना होगा,की इस मामले में पुलिस महकमे के जिले के मुखिया क्या कदम उठाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here