सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने होली के पर्व पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी

सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने होली के पर्व पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी

सागर। सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं ।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पावन पर्व है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह त्योहार जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है और हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। होली का उल्लास समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे परंपराओं का सम्मान करते हुए हर्षोल्लास और शांति के साथ होली मनाएं तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने की अपील करते हुए कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here